Allahabad High Court
NA528/43055/2026 of ISHWARI PRASAD Vs STATE OF U.P. AND 2 OTHERS on 5 October 2026
JUDICATURE AT ALLAHABAD APPLICATION U/S 528 BNSS No. - 43055 of 2026 Court No. - 73 HON'BLE DR. GAUTAM CHOWDHARY, J. 1. आवेदक की ओर से धारा 528 बी.एन.एस.एस. के अन्तगर्त यह आवेदन पत्र, मु.अ.सं. 193
HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD
APPLICATION U/S 528 BNSS No. - 43055 of 2026
Court No. - 73
HON'BLE DR. GAUTAM CHOWDHARY, J.
Citations and Judicial Treatment
Cited by
0
Decisions in the index citing it
Cites
0
Decisions referred to
In this index
0
Of the decisions it cites
Overruled / Questioned
0
No negative treatment found
Loading the citing and cited decisions…
This judgment in the centre: on the left the decisions it cites, on the right the decisions citing it. Colour is the treatment; choose a decision to open it.
1. आवेदक की ओर से धारा 528 बी.एन.एस.एस. के अन्तर्गत यह आवेदन पत्र, मु.अ.सं. 193 सन 2017, अन्तर्गत धारा 138(बी) इण्डियन इलेक्ट्रीसिटी एक्ट थाना कोखराज, जनपद कौशाम्बी में प्रेषित आरोप पत्र दिनांक 13.04.2017 जिसमें एडिशनल डिस्ट्रि क्ट जज-4 कौशाम्बी, द्वारा पारित एन.बी.डब्लू एवं 84 बी.एन.एस.एस. आदेश दि० 16.10.2021 को अपास्त करने एवं सम्पूर्ण कार्यवाही को अपास्त करने के उद्देश्य से योजित किया गया है।
2. आवेदक के विद्वान अधिवक्ता एवं विद्वान अपर शासकीय अधिवक्ता को सुना तथा पत्रावली का परिशीलन किया।
3. आवेदक के विद्वान अधिवक्ता का कथन है कि आवेदकगण द्वारा इस न्यायालय में धारा 528 बी.एन.एस.एस. के अन्तर्गत यह वाद दायर करके उपरोक्त वाद में आवेदक के विरुद्ध निर्गत दिनांकित उपरोक्त एन०बी०डब्लू० अधिपत्रों/आदेशों को अपास्त करने का अनुरोध किया गया है।
4. विद्वान अपर शासकीय अधिवक्ता ने कथन किया कि प्रश्नगत मामलें में समुचित विवेचना के उपरांत विचारण न्यायालय द्वारा पर्याप्त आधार पर प्रश्नगत आदेश पारित किया है तथा आवेदक के विद्वान अधिवक्ता द्वारा प्रश्नगत आदेश को अपास्त करने हेतु जो तर्क प्रस्तुत किए गए वे बलहीन है।
5. आवेदक के विद्वान अधिवक्ता ने पुनः यह अऩुरोध किया कि यह आवेदन पत्र, विचारण न्यायालय द्वारा आवेदक के विरूद्ध निर्गत एन.बी.डब्लू एवं 84 बी.एन.एस.एस. आदेश दि० 16.10.2021 के विरूद्ध दायर किया गया है तथा नियत तिथि पर आवेदक के विचारण न्यायालय में अनुपस्थित हो जाने के कारण उनके विरुद्ध उपरोक्त एन०बी०डब्लू० जारी कर दिया गया है, अब आवेदक अवर न्यायालय में नियत तिथि पर उपस्थित होने को तत्पर हैं।
6. आवेदक के विद्वान अधिवक्ता के अनुरोध के दृष्टिगत यह आवेदन पत्र इस समुक्ति के साथ अन्तिम रूप से निस्तारित किया जाता है कि यदि आवेदक आज से 15 दिन के अन्दर संबंधित विचारण न्यायालय में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण करते हैं तथा जमानत आवेदन पत्र प्रस्तुत Versus Counsel for Applicant(s) : Praveen Kumar Pal Counsel for Opposite Party(s) : G.A., Narendra Kumar Tiwari Ishwari Prasad .....Applicant(s) State Of U.P. And 2 Others .....Opposite Party(s)
करते हैं, तो उनके जमानत आवेदन पत्र का निस्तारण नियमानुसार किया जाएगा।
7. उपरोक्त वाद में पारित सभी कार्यवाही एन०बी०डब्लू० का क्रियान्वयन आज से 15 दिन के लिए सुषुप्तावस्था में रहेगी।
8. यहाँ पर यह स्पष्ट किया जाता है कि यदि आवेदक द्वारा इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया जाता तो संबंधित विचारण न्यायालय नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने को स्वतंत्र है। October 6, 2026 S.Mishra NA528 No. 43055 of 2026 2 (Dr. Gautam Chowdhary,J.) Digitally signed by :- SHASHI MISHRA High Court of Judicature at Allahabad