Allahabad High Court

NA528/40558/2026 of SUKHPAL AND 3 OTHERS Vs STATE OF U.P. AND ANOTHER on 22 September 2026

Cites 0, Cited by 0

JUDICATURE AT ALLAHABAD APPLICATION U/S 528 BNSS No. - 40558 of 2026 Court No. - 75 HON'BLE DR. GAUTAM CHOWDHARY, J. 1. आवेदकगण की ओर से धारा 528 बी.एऩ.एस.एस. के अन्तगर्त यह आवेदन पत्र,

HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD

APPLICATION U/S 528 BNSS No. - 40558 of 2026

Court No. - 75

HON'BLE DR. GAUTAM CHOWDHARY, J.

Citations and Judicial Treatment

No citing decisions in the index yet

Cited by

0

Decisions in the index citing it

Cites

0

Decisions referred to

In this index

0

Of the decisions it cites

Overruled / Questioned

0

No negative treatment found

Loading the citing and cited decisions…

1. आवेदकगण की ओर से धारा 528 बी.एऩ.एस.एस. के अन्तर्गत यह आवेदन पत्र, मु०अ०सं० 255 सन 2012, अन्तर्गत धारा 3/8 गौवध अधि. व 11 घ पशु क्रू. अधि., 1986 थाना सिकन्दरपुर वैश्य, जनपद काशगंज में प्रेषित आरोप पत्र दिनांक 22.12.2022 जिसमें ए.सी.जे.एम. IInd कासगंज द्वारा पारित आदेश दिनांक 25.07.2026 को अपास्त करने एवं साथ मे उनके द्वारा पारित एन०बी०डब्लू०, आदेश दि० 25.07.2026 को अपास्त करने के उद्देश्य से योजित किया गया है।

2. आवेदकगण के विद्वान अधिवक्ता एवं विद्वान अपर शासकीय अधिवक्ता को सुना तथा पत्रावली का परिशीलन किया।

3. आवेदकगण के विद्वान अधिवक्ता का कथन है कि आवेदकगण द्वारा इस न्यायालय में धारा 528 बी.एऩ.एस.एस. के अन्तर्गत यह वाद दायर करके उपरोक्त वाद में आवेदकगण के विरुद्ध निर्गत दिनांकित उपरोक्त एन०बी०डब्लू० अधिपत्रों/आदेशों को अपास्त करने का अनुरोध किया गया है

4. विद्वान अपर शासकीय अधिवक्ता द्वारा उनके तर्कोंं का प्रबल विरोध किया गया।

5. आवेदकगण के विद्वान अधिवक्ता ने पुनः यह अऩुरोध किया कि यह आवेदन पत्र, विचारण न्यायालय द्वारा आवेदकगण के विरूद्ध निर्गत एन०बी०डब्लू०, आदेश दि० 25.07.2026 के विरूद्ध दायर किया गया है तथा नियत तिथि पर आवेदकगण के विचारण न्यायालय में अनुपस्थित हो जाने के कारण उनके विरुद्ध उपरोक्त एन०बी०डब्लू० जारी कर दिया गया है, अब आवेदकगण अवर न्यायालय में नियत तिथि पर उपस्थित होने को तत्पर हैं।

6. आवेदकगण के विद्वान अधिवक्ता के अनुरोध के दृष्टिगत यह आवेदन पत्र इस समुक्ति के साथ अन्तिम रूप से निस्तारित किया जाता है कि यदि आवेदकगण आज से 15 दिन के अन्दर संबंधित विचारण न्यायालय में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण करते हैं तथा जमानत आवेदन पत्र प्रस्तुत करते हैं, तो उनके जमानत आवेदन पत्र का निस्तारण नियमानुसार किया जाएगा।

7. उपरोक्त वाद में पारित एन०बी०डब्लू० का क्रियान्वयन आज से 15 दिन के लिए Versus Counsel for Applicant(s) : Mohammad Khalid Counsel for Opposite Party(s) : G.A. Sukhpal And 3 Others .....Applicant(s) State of U.P. and Another .....Opposite Party(s)

सुषुप्तावस्था में रहेगा।

8. यहाँ पर यह स्पष्ट किया जाता है कि यदि आवेदकगण द्वारा इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया जाता तो संबंधित विचारण न्यायालय नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने को स्वतंत्र है। September 23, 2026 S.Mishra NA528 No. 40558 of 2026 2 (Dr. Gautam Chowdhary,J.) Digitally signed by :- SHASHI MISHRA High Court of Judicature at Allahabad

You have used today's free searches. Sign in, for free, to keep searching without a limit.

Compass reads the judgments for you and finds the paragraphs for and against your question. Sign in to use it.

My Vault follows judgments for you and records every later decision that cites them. Sign in to keep one.

Sign in to download the court's PDF. The full text stays free to read here.

Sign in, for free, to download the court copy. Reading the full text here stays open to everyone.

Search and read Indian judgments without limits, save them to My Vault and find the relevant paragraphs with Compass.

Open the sign-in page instead