Allahabad High Court

NA528/12716/2026 of SURENDRA @ CHHOTU Vs STATE OF U.P. AND 3 OTHERS on 13 September 2026

Cites 1, Cited by 0

JUDICATURE AT ALLAHABAD APPLICATION U/S 528 BNSS No. - 12716 of 2026 Court No. - 75 HON'BLE DR. GAUTAM CHOWDHARY, J. 1. आवेदक की ओर से धारा 528 भारतीय नागिरक सुरक्षा संिहता के अन्तगर्त यह

HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD

APPLICATION U/S 528 BNSS No. - 12716 of 2026

Court No. - 75

HON'BLE DR. GAUTAM CHOWDHARY, J.

Citations and Judicial Treatment

No citing decisions in the index yet

Cited by

0

Decisions in the index citing it

Cites

1

Decisions referred to

In this index

0

Of the decisions it cites

Overruled / Questioned

0

No negative treatment found

Loading the citing and cited decisions…

1. आवेदक की ओर से धारा 528 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अन्तर्गत यह आवेदन पत्र, मु०अ०सं० 62 सन 2020, अन्तर्गत धारा 452, 354, 506 भा०दं०वि० व धारा 7/8 पाक्सो एक्ट, थाना पूंछ, जिला झांसी में प्रेषित आरोप पत्र, दिनांकित 19.08.2020 से उद्भूत सत्र वाद सं० 445/2020 (State Vs. Surendra@Chhotu), जो विशेष न्यायाधीश, पाक्सो एक्ट के न्यायालय में लंबित है, में पक्षकारों के मध्य सुलह-समझौता होने जाने के आधार पर समाप्त करने के आशय से योजित किया गया है।

2. आवेदक के विद्वान अधिवक्ता, विपक्षी सं० 2 के विद्वान अधिवक्ता एवं विद्वान अपर शासकीय अधिवक्ता को सुना तथा पत्रावली का परिशीलन किया।

3. विपक्षी सं० 2 के विद्वान अधिवक्ता का कथन है कि प्रश्नगत प्रकरण में उभय पक्षकारों के मध्य आपस में समझौतानामा हो गया है, इस समझौतानामा/वकालतनामा को प्रतिशपथ-पत्र के अनुलग्नक 1 के रूप में संलग्न किया गया है।

3. उभय पक्ष के विद्वान अधिवक्ता का कथन है कि पक्षकारों के मध्य आपस में सुलह-समझौता हो गया है तथा वे इस वाद को आगे नहीं चलाना चाहते हैं। इसलिए, उपरोक्त वाद की संपूर्ण कार्यवाही को अपास्त कर दिया जाय। उनके द्वारा अपने तर्क के समर्थन में उन्होंने माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा Gian Singh Vs. State of Punjab, 2012 AIR SCW 5333, B.S. Joshi and others Vs. State of Haryana, (2003) 3 SCC 675, Narinder Singh & Ors Vs. State of Punjab & Anr. 2014 Law Suit (SC) 202, Yogendra Yadav & Ors Vs. State of Jharkhand & Anr, Dimpey Gujral W/o Vivek Gujral & Ors Vs. Union Territory & Ors में पारित नजीरों की ओर न्यायालय का ध्यान आकृष्ट कराया। उनका यह भी कथन है कि पक्षकारों के बीच हुए समझौतानामा को सत्यापित करने हेतु विचारण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया तथा संबंधित विचारण न्यायालय की आदेश दि० 02.09.2026 Versus Counsel for Applicant(s) : Hare Krishna Tripathi Counsel for Opposite Party(s) : G.A., Yogesh Kumar Tiwari Surendra @ Chhotu .....Applicant(s) State Of U.P. And 3 Others .....Opposite Party(s)

के अनुसार विचारण न्यायालय द्वारा समझौता तस्दीक किया जा चुका है, जो पत्रावली पर उपलब्ध है।

4. पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों एवं उभय पक्ष के विद्वान अधिवक्तागण को सुनने तथा पत्रावली एवं माननीय उच्चतम न्यायालय की उपरोक्त नजीरों का परिशीलन करने के पश्चात् धारा 528 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अन्तर्गत प्रस्तुत किया गया यह आवेदन पत्र स्वीकार किए जाने योग्य है।

5. तद्नुसार, यह आवेदन पत्र स्वीकार किया जाता है तथा उपरोक्त वर्णित वाद की संपूर्ण कार्यवाही अभिखण्डित (Quashed) की जाती है।

6. इस वाद में यदि कोई अन्तरिम आदेश हो तो उसे समाप्त समझा जाय।

7. कार्यालय को निर्देश दिया जाता है कि इस आदेश की एक प्रतिलिपि संबंधित न्यायालय को अविलम्ब भेजना सुनिश्चित करें। September 14, 2026 CP.sahani NA528 No. 12716 of 2026 2 (Dr. Gautam Chowdhary,J.) Digitally signed by :- CHANDRA PRAKASH SAHANI High Court of Judicature at Allahabad

You have used today's free searches. Sign in, for free, to keep searching without a limit.

Compass reads the judgments for you and finds the paragraphs for and against your question. Sign in to use it.

My Vault follows judgments for you and records every later decision that cites them. Sign in to keep one.

Sign in to download the court's PDF. The full text stays free to read here.

Sign in, for free, to download the court copy. Reading the full text here stays open to everyone.

Search and read Indian judgments without limits, save them to My Vault and find the relevant paragraphs with Compass.

Open the sign-in page instead