Allahabad High Court
NA528/36223/2026 of SANDEEP RAJBHAR Vs STATE OF U.P. AND ANOTHER on 7 September 2026
JUDICATURE AT ALLAHABAD APPLICATION U/S 528 BNSS No. - 36223 of 2026 Court No. - 75 HON'BLE DR. GAUTAM CHOWDHARY, J. 1. आवेदकगण की ओर से धारा 528 भारतीय नागिरक सुरक्षा संिहता के अन्तगर्त
HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD
APPLICATION U/S 528 BNSS No. - 36223 of 2026
Court No. - 75
HON'BLE DR. GAUTAM CHOWDHARY, J.
Citations and Judicial Treatment
Cited by
0
Decisions in the index citing it
Cites
0
Decisions referred to
In this index
0
Of the decisions it cites
Overruled / Questioned
0
No negative treatment found
Loading the citing and cited decisions…
This judgment in the centre: on the left the decisions it cites, on the right the decisions citing it. Colour is the treatment; choose a decision to open it.
1. आवेदकगण की ओर से धारा 528 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अन्तर्गत यह आवेदन पत्र, मु०अ०सं० 0139 सन 2018, अन्तर्गत धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना दिदारगंज, जनपद आजमगढ़ से उद्भूत सत्र परीक्षण सं० 445/2018 (State VS. Sandeep Rajbhar) में जिला व सत्र न्यायाधीश, आजमगढ़ द्वारा निर्गत एन०बी०डब्ल्यू०, दिनांकित 12.06.2025 को अपास्त करने हेतु योजित किया गया है।
2. आवेदकगण के विद्वान अधिवक्ता एवं विद्वान अपर शासकीय अधिवक्ता को सुना तथा पत्रावली का परिशीलन किया।
3. आवेदकगण के विद्वान अधिवक्ता का कथन है कि इस मामलें के विचारण में नियत तिथियों पर आवेदकगण के अनुपस्थित हो जाने के कारण उनके विरुद्ध उपरोक्त एन०बी०डब्लू० अधिपत्र/आदेश जारी कर दिया गया है, किंतु वर्तमान में आवेदकगण संबधित विचारण न्यायालय में नियत तिथि पर उपस्थित होने को तत्पर हैं।
4. विद्वान अपर शासकीय अधिवक्ता द्वारा उनके तर्कोंं का प्रबल विरोध किया गया।
5. आवेदकगण के विद्वान अधिवक्ता ने पुनः यह अऩुरोध किया कि इस मामलें के विचारण में नियत तिथियों पर आवेदकगण के विचारण न्यायालय में अनुपस्थित हो जाने के कारण उनके विरुद्ध उपरोक्तएन०बी०डब्लू० अधिपत्र/आदेश जारी कर दिया गया है, किंतु वर्तमान में आवेदकगण संबधित विचारण न्यायालय में नियत तिथि पर उपस्थित होने को तत्पर हैं।
6. आवेदकगण के विद्वान अधिवक्ता के अनुरोध के दृष्टिगत यह आवेदन पत्र इस समुक्ति के साथ अन्तिम रूप से निस्तारित किया जाता है कि यदि आवेदकगण आज से 15 दिन के अन्दर संबंधित विचारण न्यायालय में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण करते हैं तथा जमानत आवेदन पत्र Versus Counsel for Applicant(s) : Gauri Shankar Yadav Counsel for Opposite Party(s) : G.A. Sandeep Rajbhar .....Applicant(s) State of U.P. and Another .....Opposite Party(s)
प्रस्तुत करते हैं, तो उनके जमानत आवेदन पत्र का निस्तारण नियमानुसार किया जाएगा।
7. उपरोक्त वाद में पारित एन०बी०डब्लू० का क्रियान्वयन आज से 15 दिन के लिए सुषुप्तावस्था में रहेगा।
8. यहाँ पर यह स्पष्ट किया जाता है कि यदि आवेदकगण द्वारा इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया जाता तो संबंधित विचारण न्यायालय नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने को स्वतंत्र है। September 8, 2026 CP.sahani NA528 No. 36223 of 2026 2 (Dr. Gautam Chowdhary,J.) Digitally signed by :- CHANDRA PRAKASH SAHANI High Court of Judicature at Allahabad