Allahabad High Court
A482/39140/2022 of UTTAM PAL AND ANOTHER Vs STATE OF U.P. AND ANOTHER on 22 April 2026
JUDICATURE AT ALLAHABAD APPLICATION U/S 482 No. - 39140 of 2022 Court No. - 82 HON'BLE DR. GAUTAM CHOWDHARY, J. 1. आवेदकगण द्वारा धारा 482 सी.आर.पी.सी के अन्तगर्त यह आवेदन पत्र पिरवाद
HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD
APPLICATION U/S 482 No. - 39140 of 2022
Court No. - 82
HON'BLE DR. GAUTAM CHOWDHARY, J.
Citations and Judicial Treatment
Cited by
0
Decisions in the index citing it
Cites
1
Decisions referred to
In this index
0
Of the decisions it cites
Overruled / Questioned
0
No negative treatment found
Loading the citing and cited decisions…
This judgment in the centre: on the left the decisions it cites, on the right the decisions citing it. Colour is the treatment; choose a decision to open it.
1. आवेदकगण द्वारा धारा 482 सी.आर.पी.सी के अन्तर्गत यह आवेदन पत्र परिवाद सं० 1934 सन 2020, अन्तर्गत धारा 498ए/ 323/ 506 भा०दं०वि० एवं 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम, थाना कोतवाली, जिला फतेहपुर में सिविल जज (जू.डि.) एफ.टी.सी./सी.ए.डब्लू द्वारा पारित प्रश्नगत आदेश दि० 24.08.2022 को अपास्त करने हेतु योजित किया गया है।
2. आवेदकगण के विद्वान अधिवक्ता एवं विद्वान अपर शासकीय अधिवक्ता को सुना तथा पत्रावली का परिशीलन किया।
3. आवेदकगण के विद्वान अधिवक्ता का कथन है कि पक्षकारों के मध्य आपस में सुलह- समझौता हो गया है तथा वे इस वाद को आगे नहीं चलाना चाहते हैं। इसलिए, उपरोक्त वाद की संपूर्ण कार्यवाही को अपास्त कर दिया जाय। अपने तर्क के समर्थन में उन्होंने माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा Gian Singh Vs. State of Punjab, 2012 AIR SCW 5333, B.S. Joshi and others Vs. State of Haryana, (2003) 3 SCC 675, Narinder Singh & Ors Vs. State of Punjab & Anr. 2014 Law Suit (SC) 202, Yogendra Yadav & Ors Vs. State of Jharkhand & Anr, Dimpey Gujral W/o Vivek Gujral & Ors Vs. Union Territory & Ors में पारित नजीरों की ओर न्यायालय का ध्यान आकृष्ट कराया। उनका यह भी कथन है कि पक्षकारों के बीच हुए समझौतानामा को सत्यापित करने हेतु विचारण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया तथा संबंधित विचारण न्यायालय की आदेश दि० 17.10.2023 के अनुसार विचारण न्यायालय द्वारा समझौता तस्दीक किया जा चुका है, जो पत्रावली पर उपलब्ध है।
4. पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों एवं उभय पक्ष के विद्वान अधिवक्तागण को सुनने तथा Versus Counsel for Applicant(s) : Amit Kumar Srivastava, Azad Khan, Ram Lakhan Kanoujia Counsel for Opposite Party(s) : G.A., Mool Chandra, Pramod Kumar Srivastava Uttam Pal And Another .....Applicant(s) State of U.P. and Another .....Opposite Party(s)
पत्रावली एवं माननीय उच्चतम न्यायालय की उपरोक्त नजीरों का परिशीलन करने के पश्चात् धारा 482 सी.आर.पी.सी के अन्तर्गत प्रस्तुत किया गया यह आवेदन पत्र स्वीकार किए जाने योग्य है।
5. तद्नुसार, यह आवेदन पत्र स्वीकार किया जाता है तथा उपरोक्त वर्णित वाद की संपूर्ण कार्यवाही अभिखण्डित (Quashed) की जाती है।
6. इस वाद में यदि कोई अन्तरिम आदेश हो तो उसे समाप्त समझा जाय।
7. कार्यालय को निर्देश दिया जाता है कि इस आदेश की एक प्रतिलिपि संबंधित न्यायालय को अविलम्ब भेजना सुनिश्चित करें। April 23, 2026 S.Mishra A482 No. 39140 of 2022 2 (Dr. Gautam Chowdhary,J.) Digitally signed by :- SHASHI MISHRA High Court of Judicature at Allahabad