Allahabad High Court
NA528/13565/2026 of AYUSH PRATAP SINGH YADAV Vs STATE OF U.P. AND ANOTHER on 19 April 2026
JUDICATURE AT ALLAHABAD APPLICATION U/S 528 BNSS No. - 13565 of 2026 Court No. - 82 HON'BLE DR. GAUTAM CHOWDHARY, J. 1. आवेदक की ओर से धारा 528 भारतीय नागिरक सुरक्षा संिहता के अन्तगर्त यह
HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD
APPLICATION U/S 528 BNSS No. - 13565 of 2026
Court No. - 82
HON'BLE DR. GAUTAM CHOWDHARY, J.
Citations and Judicial Treatment
Cited by
0
Decisions in the index citing it
Cites
0
Decisions referred to
In this index
0
Of the decisions it cites
Overruled / Questioned
0
No negative treatment found
Loading the citing and cited decisions…
This judgment in the centre: on the left the decisions it cites, on the right the decisions citing it. Colour is the treatment; choose a decision to open it.
1. आवेदक की ओर से धारा 528 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अन्तर्गत यह आवेदन पत्र, परिवाद सं० 3469, वर्ष 2024, अन्तर्गत धारा 323, 504, 506, 406 भा०दं०वि०, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जिला संत कबीर नगर, में सिविल जज (जू०डि०)-प्रथम, संतकबीर नगर द्वारा पारित सम्मन आदेश दिनांक 13.10.2025 एवं इस वाद की संपूर्ण कार्यवाही को खण्डित करने हेतु योजित किया गया है।
2. आवेदक के विद्वान अधिवक्ता एवं विद्वान अपर शासकीय अधिवक्ता को सुना तथा पत्रावली का परिशीलन किया।
3. आवेदक के विद्वान अधिवक्ता का कथन है कि उभय पक्ष के मध्य लेेन-देन का विवाद है तथा स्वीकार भी किया गया है। इसलिए, इस प्रकरण में पक्षकारों के मध्य सुलह-समझौता हो जाने की संभावना है। अतः इस प्रकरण को संबंधित अवर न्यायालय के मध्यस्थता केन्द्र को स्थानान्तरित कर दिया जाय।
4. विद्वान अपर शासकीय अधिवक्ता का तर्क है कि उनका यह अनुरोध स्वीकार किए जाने में कोई आपत्ति नहीं है।
5. पत्रावली के परिशीलन एवं उपर्युक्त तथ्यों के दृष्टिगत इस प्रकरण में यह निर्देशित किया जाता है कि दोनों पक्षकार संबंधित अवर/विचारण न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर मामलें को सुलह-समझौता के द्वारा निस्तारित करने के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत करें। यदि, प्रकरण को सुलह-समझौता के आधार पर निस्तारित करने के संबंध में आवेदन पत्र, अवर/विचारण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है तो संबंधित न्यायालय द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किए जाने की तिथि से एक सप्ताह के अंदर उस पर उचित आदेश पारित किया जाय तथा संबंधित मध्यस्थता केंद्र (Mediation center) द्वारा उसे 03 माह के अन्दर निस्तारित कर दिया Versus Counsel for Applicant(s) : Abhilasha Singh, Rahul Yadav Counsel for Opposite Party(s) : G.A. Ayush Pratap Singh Yadav .....Applicant(s) State of U.P. and Another .....Opposite Party(s)
जाय।
6. उपरोक्त वाद का मध्यस्थता केंद्र में निस्तारित होने तक आवेदक के विरूद्ध कोई प्रपीड़क कार्यवाही नहीं की जाएगी।
7. यहाँ पर यह स्पष्ट किया जाता है कि यदि पक्षकारों के मध्य उक्त मध्यस्थता की प्रक्रिया विफल होती है तो संबंधित अवर/विचारण न्यायालय उपरोक्त वाद में आवेदक के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करने को स्वतंत्र है और यदि पक्षकारों के मध्य उक्त मध्यस्थता की प्रक्रिया सफल होती है तो आवेदक मध्यस्थता केंद्र की उस आख्या के साथ इस न्यायालय में आने को स्वतंत्र हैं।
8. उपरोक्त अभ्युक्ति के साथ धारा 528 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अन्तर्गत प्रस्तुत किया गया यह आवेदन पत्र अंतिम रूप से निस्तारित किया जाता है। April 20, 2026 CP.sahani NA528 No. 13565 of 2026 2 (Dr. Gautam Chowdhary,J.) Digitally signed by :- CHANDRA PRAKASH SAHANI High Court of Judicature at Allahabad