Allahabad High Court
NA528/13547/2026 of PIYUSH MISHRA Vs STATE OF U.P. AND ANOTHER on 19 April 2026
JUDICATURE AT ALLAHABAD APPLICATION U/S 528 BNSS No. - 13547 of 2026 Court No. - 82 HON'BLE DR. GAUTAM CHOWDHARY, J. 1. आवेदक की ओर से धारा 528 बी.एन.एस.एस. के अंतगर्त प्रस्तुत यह आवेदन पत्र,
HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD
APPLICATION U/S 528 BNSS No. - 13547 of 2026
Court No. - 82
HON'BLE DR. GAUTAM CHOWDHARY, J.
Citations and Judicial Treatment
Cited by
0
Decisions in the index citing it
Cites
0
Decisions referred to
In this index
0
Of the decisions it cites
Overruled / Questioned
0
No negative treatment found
Loading the citing and cited decisions…
This judgment in the centre: on the left the decisions it cites, on the right the decisions citing it. Colour is the treatment; choose a decision to open it.
1. आवेदक की ओर से धारा 528 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत प्रस्तुत यह आवेदन पत्र, वाद सं० 0531 वर्ष 2025, अंतर्गत धारा 144 बी.एन.एस.एस., थाना महिला थाना सिविल लाइन्स, जनपद प्रयागराज में प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, प्रयागराज द्वारा पारित प्रश्नगत आदेश दिनांकित 30.05.2025 के विरूद्ध तथा साथ ही इस वाद की संपूर्ण कार्यवाही को खण्डित करने हेयु योजित किया गया है।
2. आवेदक के विद्वान अधिवक्ता एवं विद्वान अपर शासकीय अधिवक्ता को सुना एवं पत्रावली का परिशीलन किया।
3. आवेदक के विद्वान अधिवक्ता का कथन है कि आवेदक का विवाह विपक्षी संख्या-2 के साथ दिनांक 25.06.2018 को हिंदू रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ था। आवेदक या उनके परिवार के सदस्यों को कोई दहेज या उपहार नहीं दिया गया था। आवेदक संख्या-1 एक अल्प आय वाला व्यक्ति है और एक निजी कंपनी में निजी नौकरी कर रहा है। यहां, उल्लेखनीय है कि विपक्षी संख्या-2 द्वारा अपने पिता के साथ परामर्श कर स्वयं एक झूठी और मनगढ़ंंत कहानी रची और अपने पिता के माध्यम से आवेदक और उसके पूरे परिवार के सदस्यों के विरुद्ध थाना- महिला थाना, जिला- प्रयागराज में दिनांक 06.05.2025 को समय लगभग शाम 19:31 बजे प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गयी। उक्त प्रथम सूचना रिपोर्ट भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 352, 74 सहपठित दहेज निषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत दंडनीय अपराधों के लिए केस अपराध संख्या 0016/2025 के रूप में दर्ज की गई, जिसमें आवेदक के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। तत्पश्चात, आवेदक ने उपर्युक्त आरोप पत्र और सम्मन आदेश को इस माननीय न्यायालय के समक्ष 'क्रिमिनल मिसलेनियस एप्लीकेशन संख्या 51781/2025 ( पीयूष कुमार मिश्रा एवं अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य') के माध्यम से चुनौती दी। इस माननीय न्यायालय ने मामले को मध्यस्थता एवं सुलह केंद्र, इलाहाबाद को Versus Counsel for Applicant(s) : Vinay Kumar Pandey Counsel for Opposite Party(s) : G.A. Piyush Mishra .....Applicant(s) State of U.P. and Another .....Opposite Party(s)
संदर्भित किया है और अपने आदेश दिनांक 16.02.2026 द्वारा आवेदक और उसके परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षा प्रदान की। इससे परिलक्षित है कि पति-पत्नी के बीच विवाद वैवाहिक प्रकृति का है, जिसे समझौते के माध्यम से सुलझाया जा सकता है। आगे यह भी कहा गया कि विपक्षी संख्या-2 ने आवेदक के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 144 (पुरानी धारा 125 Cr.P.C.) के तहत वाद संख्या 531/2025 'शिप्रा मिश्रा बनाम पीयूष कुमार मिश्रा' भी दायर किया है, जो विचारण अदालत में लंबित है तथा आवेदक को नोटिस निर्गत किया गया है, जो सुसंगत तौर से विचारित किये बिना ही पारित किया गया है। उपर्यक्त तथ्यों से परिलक्षित है कि प्रश्नगत आदेश खण्डित किये जाने योग्य है।
4. विद्वान अपर शासकीय अधिवक्ता का कथन है कि प्रश्नत आदेश में संबंधित विचारण न्यायालय द्वारा अभियुक्त को धारा 144 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत नोटिस निर्गत किया गया है, इसमें संबंधित विचारण न्यायालय द्वारा कोई प्रश्नगत आदेश/ निर्णय पारित नहीं किया गया है। इस स्तर पर यह आवेदन पत्र पोषणीय नहीं है। इसलिए , आवेदक द्वारा प्रस्तुत यह आवेदन पत्र निरस्त किये जाने योग्य है।
5. उभय पक्षों के विद्वान अधिवक्तागण के तर्कोंं को सुनने एवं पत्रावली पर उपलब्ध तथ्यों के परिशीलन तथा स्थापित सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए, यह धारा 528 बी.एन.एस. एस. के अंतर्गत प्रस्तुत आवेदन पत्र स्वीकार किए जाने योग्य नहीं है। अतः इस मामलें के गुण-दोष पर बिना कोई विचार व्यक्त किए आवेदन पत्र अस्वीकार किया जाता है।
6. तद्नुसार, धारा 528 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत प्रस्तुत इस आवेदन पत्र को निरस्त किया जाता है।
7. कार्यालय को निर्देश दिया जाता है कि इस आदेश की एक प्रतिलिपि संबंधित अवर न्यायालय को अविलम्ब भेजना सुनिश्चित किया जाय।
8. यदि इस वाद में कोई अंतरिम आदेश हो तो, उसे समाप्त समझा जाय। April 20, 2026 CP.sahani NA528 No. 13547 of 2026 2 (Dr. Gautam Chowdhary,J.) Digitally signed by :- CHANDRA PRAKASH SAHANI High Court of Judicature at Allahabad Digitally signed by :- CHANDRA PRAKASH SAHANI High Court of Judicature at Allahabad Digitally signed by :- CHANDRA PRAKASH SAHANI High Court of Judicature at Allahabad