Allahabad High Court

NA528/13605/2026 of ALLADIN AND ANOTHER Vs STATE OF U.P. AND ANOTHER on 19 April 2026

Cites 0, Cited by 0

JUDICATURE AT ALLAHABAD APPLICATION U/S 528 BNSS No. - 13605 of 2026 Court No. - 82 HON'BLE DR. GAUTAM CHOWDHARY, J. 1. आवेदकगण की ओर से धारा 528 भारतीय नागिरक सुरक्षा संिहता के अन्तगर्त

HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD

APPLICATION U/S 528 BNSS No. - 13605 of 2026

Court No. - 82

HON'BLE DR. GAUTAM CHOWDHARY, J.

Citations and Judicial Treatment

No citing decisions in the index yet

Cited by

0

Decisions in the index citing it

Cites

0

Decisions referred to

In this index

0

Of the decisions it cites

Overruled / Questioned

0

No negative treatment found

Loading the citing and cited decisions…

1. आवेदकगण की ओर से धारा 528 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अन्तर्गत यह आवेदन पत्र, परिवाद सं० 929 सन 2017, अन्तर्गत धारा 406 भा०दं०वि०, थाना छर्रा, जिला अलीगढ़ में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट नं० 6, अलीगढ़ द्वारा पारित सम्मन आदेश दिनांक 24.09.2018 एवं इस वाद की संपूर्ण कार्यवाही को खण्डित करने हेतु योजित किया गया है।

2. आवेदकगण के विद्वान अधिवक्ता एवं विद्वान अपर शासकीय अधिवक्ता को सुना तथा पत्रावली का परिशीलन किया।

3. आवेदकगण के विद्वान अधिवक्ता का कथन है कि वर्तमान परिवाद उभय पक्ष के मध्य लेन- देन का विवाद है, जो व्यवहारिक विवाद है तथा इस प्रकरण में पक्षकारों के मध्य सुलह- समझौता हो जाने की संभावना है। इसलिए, इस प्रकरण को संबंधित अवर न्यायालय के मध्यस्थता केन्द्र को स्थानान्तरित कर दिया जाय।

4. विद्वान अपर शासकीय अधिवक्ता का तर्क है कि उनका यह अनुरोध स्वीकार किए जाने में कोई आपत्ति नहीं है।

5. पत्रावली के परिशीलन एवं उपर्युक्त तथ्यों के दृष्टिगत इस प्रकरण में यह निर्देशित किया जाता है कि दोनों पक्षकार संबंधित अवर/विचारण न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर मामलें को सुलह-समझौता के द्वारा निस्तारित करने के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत करें। यदि, प्रकरण को सुलह-समझौता के आधार पर निस्तारित करने के संबंध में आवेदन पत्र, अवर/विचारण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है तो संबंधित न्यायालय द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किए जाने की तिथि से एक सप्ताह के अंदर उस पर उचित आदेश पारित किया जाय तथा संबंधित Versus Counsel for Applicant(s) : Ashish Kumar Yadav, Ayushi Dubey, Yadvendra Singh Counsel for Opposite Party(s) : G.A. Alladin And Another .....Applicant(s) State of U.P. and Another .....Opposite Party(s)

मध्यस्थता केंद्र द्वारा उसे 03 माह के अन्दर निस्तारित कर दिया जाय।

6. उपरोक्त वाद का मध्यस्थता केंद्र में निस्तारित होने तक आवेदकगण के विरूद्ध कोई प्रपीड़क कार्यवाही नहीं की जाएगी।

7. यहाँ पर यह स्पष्ट किया जाता है कि यदि पक्षकारों के मध्य उक्त मध्यस्थता की प्रक्रिया विफल होती है तो संबंधित अवर/विचारण न्यायालय उपरोक्त वाद में आवेदक के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करने को स्वतंत्र है और यदि पक्षकारों के मध्य उक्त मध्यस्थता की प्रक्रिया सफल होती है तो आवेदकगण मध्यस्थता केंद्र की उस आख्या के साथ इस न्यायालय में आने को स्वतंत्र हैं।

8. उपरोक्त अभ्युक्ति के साथ धारा 528 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अन्तर्गत प्रस्तुत किया गया यह आवेदन पत्र अंतिम रूप से निस्तारित किया जाता है। April 20, 2026 CP.sahani NA528 No. 13605 of 2026 2 (Dr. Gautam Chowdhary,J.) Digitally signed by :- CHANDRA PRAKASH SAHANI High Court of Judicature at Allahabad

You have used today's free searches. Sign in, for free, to keep searching without a limit.

Compass reads the judgments for you and finds the paragraphs for and against your question. Sign in to use it.

My Vault follows judgments for you and records every later decision that cites them. Sign in to keep one.

Sign in to download the court's PDF. The full text stays free to read here.

Sign in, for free, to download the court copy. Reading the full text here stays open to everyone.

Search and read Indian judgments without limits, save them to My Vault and find the relevant paragraphs with Compass.

Open the sign-in page instead