Chhattisgarh High Court

MAC/2469/2024 of SMT. GEETA PATEL Vs HEMANT KUMAR YADAW on 28 September 2026

Cites 3, Cited by 0

No. 2469 of 2024 & 564 of 2025} CGHC010074442025 2026:CGHC:42418 अप्रति�वे�द्य छत्ती सगढ़ उच्च न्या�या�लया , ति�ल�सपु�र तिवेतिवेध अपु ल ( प्रति�कर )

CGHC010074442025

2026:CGHC:42418

अप्रतिवेद्य

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय

, बिलासपुर

विविध अपील

( प्रतिकर

) क्रमांक

/2024

Citations and Judicial Treatment

No citing decisions in the index yet

Cited by

0

Decisions in the index citing it

Cites

3

Decisions referred to

In this index

2

Of the decisions it cites

Overruled / Questioned

0

No negative treatment found

Loading the citing and cited decisions…

1. श्रीमती गीता पटेल, पति स्वर्गीय श्री अजय पटेल, उम्र लगभग 25 वर्ष,

2. सुश्री निशु पटेल, पुत्री स्वर्गीय श्री अजय पटेल, उम्र लगभग 5 वर्ष,

3. श्री बहुरलाल पटेल, पिता स्वर्गीय श्री दुखीराम पटेल, उम्र लगभग 54 वर्ष,

4. श्रीमती अंदर बाई, पति श्री बहुरलाल पटेल, उम्र लगभग 53 वर्ष, प्रत्यर्थी क्रमांक-2 नाबालिग, द्वारा अपनी माता एवं प्राकृतिक संरक्षक श्रीमती गीता पटेल, पति स्वर्गीय श्री अजय पटेल, उम्र लगभग 25 वर्ष, सभी निवासी दीनदयाल कॉलोनी, बहतराई, तहसील-बिलासपुर, पुलिस थाना- सरकंडा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) -----अपीलार्थीगण/दावाकर्तागण विरूद्घ

1. हेमंत कुमार यादव, पिता श्री रामलाल यादव, निवासी ग्राम-ढेलवाडीह, डाकघर एवं तहसील-कटघोरा, जिला-कोरबा, छत्तीसगढ़ । (दोषी वाहन स्कूटी होंडा क्रमांक-सी.जी.-12-बी.सी.-4833 का चालक व पंजीकृत स्वामी)

2. यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, द्वारा शाखा प्रबंधक, शाखा कार्यालय- एल.आई.सी. कार्यालय के पास, मगरपारा, बिलासपुर, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) (दोषी वाहन स्कूटी होंडा क्रमांक-सी.जी.-12-बी.सी.-4833 का बीमा कंपनी) -----प्रत्यर्थीगण

अपीलार्थीगण/दावाकर्तागण द्वारा : श्री आनंद केशरवानी, अधिवक्ता । चालक व पंजीकृत स्वामी/प्रत्यर्थी क्रमांक-1 द्वारा : श्री अमित सिंह चौहान, अधिवक्ता । बीमा कंपनी/प्रत्यर्थी क्रमांक-2 द्वारा : श्री अभिषेक विनोद देशमुख, अधिवक्ता, आभासी माध्यम से उपस्थि त । एवं विविध अपील

( प्रतिकर

) क्रमांक

/2024

1. यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, द्वारा शाखा प्रबंधक, शाखा कार्यालय- एल.आई.सी. कार्यालय के पास, मगरपारा, बिलासपुर, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) (दोषी वाहन स्कूटी होंडा क्रमांक-सी.जी.-12-बी.सी.-4833 का बीमा कंपनी) -----अपीलार्थी विरूद्घ

1. श्रीमती गीता पटेल, पति स्वर्गीय श्री अजय पटेल, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी- दीनदयाल कॉलोनी, बहतराई, तहसील-बिलासपुर, पुलिस थाना-सरकंडा, जिला- बिलासपुर (छत्तीसगढ़),

2. निशु पटेल, पुत्री स्वर्गीय श्री अजय पटेल, उम्र लगभग 5 वर्ष, निवासी-दीनदयाल कॉलोनी, बहतराई, तहसील-बिलासपुर, पुलिस थाना-सरकंडा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) नाबालिग, द्वारा अपनी माता एवं प्राकृतिक संरक्षक श्रीमती गीता पटेल, पति स्वर्गीय श्री अजय पटेल, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी-दीनदयाल कॉलोनी, बहतराई, तहसील- बिलासपुर, पुलिस थाना-सरकंडा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़),

3. श्री बहुरलाल पटेल, पिता स्वर्गीय श्री दुखीराम पटेल, उम्र लगभग 54 वर्ष, निवासी- दीनदयाल कॉलोनी, बहतराई, तहसील-बिलासपुर, पुलिस थाना-सरकंडा, जिला- बिलासपुर (छत्तीसगढ़),

4. श्रीमती अंदर बाई पटेल, पति श्री बहुरलाल पटेल, उम्र लगभग 53 वर्ष, निवासी दीनदयाल कॉलोनी, बहतराई, तहसील-बिलासपुर, पुलिस थाना-सरकंडा, जिला- बिलासपुर (छत्तीसगढ़),

---दावाकर्तागण

5. हेमंत कुमार यादव, पिता श्री रामलाल यादव, निवासी ग्राम-ढेलवाडीह, डाकघर एवं तहसील-कटघोरा, जिला-कोरबा, छत्तीसगढ़ । (दोषी वाहन स्कूटी होंडा क्रमांक-सी.जी.-12-बी.सी.-4833 का चालक व पंजीकृत स्वामी) -----प्रत्यर्थीगण अपीलार्थी/बीमा कंपनी द्वारा : श्री अभिषेक विनोद देशमुख, अधिवक्ता, आभासी माध्यम से उपस्थि त । दावाकर्तागण/प्रत्यर्थी क्रमांक-1 से 4 द्वारा : श्री आनंद केशरवानी, अधिवक्ता । चालक व पंजीकृत स्वामी/प्रत्यर्थी क्रमांक-5 द्वारा : श्री अमित सिंह चौहान, अधिवक्ता । न्यायमूर्ति श्री संजय कुमार जायसवाल !! निर्णय पीठ पर पारित !! 29/09/2026

1. मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 173 के अंतर्गत प्रस्तुत उपरोक्त दोनों अपील एक ही अधिनिर्णय से उत्पन्न होने के कारण उनका निराकरण एकसाथ किया जा रहा है ।

2. उपरोक्त अपीलों में द्वितीय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बिलासपुर, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा दावा प्रकरण क्रमांक 615/2023, “श्रीमती गीता पटेल वगैरह विरुद्ध हेमंत कुमार यादव वगैरह” में पारित अधिनिर्णय दिनांक 05/10/2024 को चुनौती दी गई है । जिसे आगे संक्षेप में “प्रश्नाधीन अधिनिर्णय” से संबोधित किया जा रहा है ।

3. प्रकरण के तथ्य, संक्षेप में, इस प्रकार हैं कि दिनांक-16/01/2023 को अजय पटेल (मृतक) प्लेटिना वाहन में अपने भांजे जांशु के साथ ग्राम कसनिया से कटघोरा जा रहा था । दोपहर करीब 01.30 बजे कटघोरा की ओर से हेमंत कुमार यादव स्कूटी होंडा

क्रमांक-सी.जी.-12-बी.सी.-4833 (जिसे आगे संक्षेप में “दोषी वाहन” से संबोधित किया जा रहा है) को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए आया, जिसकी ठोकर लगने के फलस्वरूप जानकी पटेल को गंभीर चोटें आईं और उसकी मृत्यु हो गई । अजय पटेल को भी गंभीर चोट आई, जिसे उपचारार्थ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मृत्यु हो गई । उक्त घटना के संबंध में थाना-कटघोरा, जिला-कोरबा में अपराध क्रमांक 24/2023 पंजीबद्ध किया गया ।

4. मृतक अजय पटेल की दुर्घटना में मृत्यु के फलस्वरूप उसकी पत्नी, नाबालिग पुत्र एवं माता-पिता द्वारा मोटर यान अधिनियम की धारा 166 के अंतर्गत प्रतिकर हेतु दावा आवेदन प्रस्तुत किया गया । उक्त दावा आवेदन में उल्लेख किया गया कि अजय पटेल (मृतक) महावीर कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर नियमित कर्मी था, जहां से उसे 30,000/- रुपये मासिक वेतन प्राप्त होता था । उसकी आकस्मि क मृत्यु से दावाकर्तागण अनाश्रित हो गए हैं तथा विभिन्न मदों में हुई क्षति की गणना करते हुए प्रतिकर राशि की मांग की गई । उक्त दावा आवेदन पर जांच उपरांत अधिकरण द्वारा मृतक की मासिक आय 24,000/- रुपये निर्धारित की जाकर भविष्य की संभावनाओं के लिए 40% की वृद्धि प्रदान की गई, व्यक्तिगत व्यय हेतु ¼ की कटौती की गई तथा गुणक 17 लागू किया गया । अन्य मदों में 2,28,000/- रुपये (सहचर्य की हानि के मद में 48,000/- × 4 = 1,92,000/- रुपये, संपदा की हानि के मद में 18,000/- रुपये एवं मृत्यु क्रियाकर्म हेतु 18,000/- रुपये) दावाकर्तागण के पक्ष में “प्रश्नाधीन अधिनिर्णय” पारित किया गया तथा “दोषी वाहन” को बीमा कंपनी से बीमित पाए जाने के आधार पर बीमा कंपनी को प्रतिकर राशि के भुगतान हेतु उत्तरदायी ठहराया गया । उक्त “प्रश्नाधीन अधिनिर्णय” को इस अपील में चुनौती दी गई है ।

5. दावाकर्ता पक्ष के विद्वान अधिवक्ता का तर्क है कि प्रकरण में महावीर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक गजानन केशवराव लांजेकर का परीक्षण कराया गया है, जिन्होंने मृतक अजय पटेल को महावीर कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर बताते हुए कथन किया है कि उसे प्रतिमाह 24,000/- रुपये वेतन तथा प्रतिदिन 200/- रुपये खुराकी भत्ता दिया जाता था । किंतु अधिकरण द्वारा उक्त 200/- रुपये प्रतिदिन के खुराकी भत्ते को मृतक की आय में सम्मि लित नहीं किया गया है । अतः उक्त खुराकी भत्ते को भी मृतक की आय में सम्मि लित कर प्रतिकर राशि में वृद्धि किए जाने का निवेदन किया गया है ।

6. इसके विपरीत, बीमा कंपनी के विद्वान अधिवक्ता का तर्क है कि प्रकरण में गजानन केशवराव लांजेकर का परीक्षण कराया गया है, किंतु वह महावीर कंस्ट्रक्शन कंपनी का स्वामी है, इस संबंध में कोई दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है । महावीर कंस्ट्रक्शन कंपनी से संबंधित कोई विश्वसनीय दस्तावेज भी अभिलेख पर प्रस्तुत नहीं किया गया है । अधिकरण द्वारा प्रदर्श पी-11 एवं पी-12 के साप्ताहिक हाजिरी पंजी के आधार पर मृतक की प्रतिदिन की मजदूरी 800/- रुपये आंकलित कर 30 दिनों के कार्य के आधार पर उसकी मासिक आय 24,000/- रुपये आंकलित की गई है, जो उचित नहीं है । अभिलेख पर ऐसा कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है, जिससे यह स्थापित हो कि मृतक माह के पूरे 30 दिन कार्य करता था । अतः मृतक की मासिक आय 24,000/- रुपये आंकलित किया जाना अधिक है । इसके साथ ही, मृतक की आयु, अभिलेख में संलग्न आधार कार्ड एवं उसके ड्राइविंग लाइसेंस के अनुसार दुर्घटना के समय 32 वर्ष थी, किंतु अधिकरण द्वारा उसकी आयु 28 वर्ष आंकलित की गई है । फलतः प्रकरण में लागू किया गया गुणक भी अधिक है । अतः गुणक को कम किया जाकर प्रतिकर राशि में उचित संशोधन किए जाने का निवेदन किया गया है ।

7. उभयपक्ष के तर्क श्रवण किए गए तथा अभिलेख का सूक्ष्मतापूर्वक परिशीलन किया गया ।

8. इस मामले में दावाकर्ता पक्ष की ओर से मृतक की पत्नी गीता पटेल के साथ-साथ बहोरन पटेल एवं गजानन केशवराव लांजेकर का परीक्षण कराया गया है । अभिवचन के अनुरूप मृतक की पत्नी श्रीमती गीता पटेल ने कथन किया है कि मृतक महावीर कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में कार्य करता था । उक्त कथन की पुष्टि करते हुए गजानन केशवराव लांजेकर ने स्वयं को महावीर कंस्ट्रक्शन कंपनी का संचालक, प्रोपराइटर एवं स्वामी बताया है, किंतु इस संबंध में कोई दस्तावेजी साक्ष्य अथवा पंजीयन प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया है, जिससे यह स्थापित हो सके कि गजानन केशवराव लांजेकर, वास्तव में महावीर कंस्ट्रक्शन कंपनी का संचालक, प्रोपराइटर एवं स्वामी है ।

9. दावाकर्ता पक्ष की ओर से मृतक के बैंक विवरण की प्रमाणित प्रतिलिपि प्रदर्श पी-10 के रूप में प्रस्तुत की गई है । उक्त दस्तावेज के परीक्षण से इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं होती है कि मृतक महावीर कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत था तथा उसकी मासिक आय 30,000/- रुपये थी ।

10. गजानन केशवराव लांजेकर ने प्रदर्श पी-11 एवं पी-12-सी के साप्ताहिक हाजिरी पंजी प्रस्तुत कर यह कथन किया है कि महावीर कंस्ट्रक्शन कंपनी में मृतक अजय पटेल सुपरवाइजर के रूप में कार्य करता था । उक्त साप्ताहिक हाजिरी पंजी के परीक्षण से यह दर्शित होता है कि अजय पटेल की उपस्थि ति दर्ज की जाती थी, जो दिनांक 03/10/2021 से 02/07/2022 तक की है । गजानन केशवराव लांजेकर द्वारा जारी प्रमाण-पत्र प्रदर्श पी-9 में मृतक का मासिक वेतन 24,000/- रुपये तथा प्रतिदिन 200/- रुपये खुराकी भत्ता उल्लेखि त किया गया है, किंतु उक्त वेतन प्रमाण-पत्र

में महावीर कंस्ट्रक्शन कंपनी का कोई पंजीयन क्रमांक अंकित नहीं है तथा गजानन केशवराव लांजेकर किस हैसियत से उक्त वेतन प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए अधिकृत थे, यह भी स्पष्ट नहीं होता है । साप्ताहिक हाजिरी पंजी से यह भी प्रमाणित नहीं होता है कि मृतक अजय पटेल माह के पूरे 30 दिन कार्य करता था । ऐसी स्थि ति में मृतक की प्रतिदिन की मजदूरी 800/- रुपये तथा प्रतिदिन 200/- रुपये खुराकी भत्ता निर्धारित किया जाना उचित प्रतीत नहीं होता । अभिलेख पर उपलब्ध संपूर्ण साक्ष्य के समग्र परिशीलन से यह अवश्य स्थापित होता है कि मृतक अजय पटेल, गजानन केशवराव लांजेकर के अधीनस्त कार्य करता था, किंतु उसकी प्रतिदिन की आय 800/- रुपये तथा 200/- रुपये प्रतिदिन खुराकी भत्ता रहा हो, यह विश्वसनीय प्रकट नहीं होता है । अतः उपलब्ध साक्ष्य एवं प्रकरण की परिस्थि तियों को दृष्टिगत रखते हुए मृतक अजय पटेल की मासिक आय 18,000/- रुपये निर्धारित की जाती है ।

11. बीमा कंपनी के विद्वान अधिवक्ता का यह भी तर्क रहा है कि अभिलेख में संलग्न आधार कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस में उल्लिखि त जन्मतिथि के आधार पर दुर्घटना में मृत्यु की तिथि को मृतक अजय पटेल की आयु 32 वर्ष होती है, किंतु अधिकरण द्वारा उसकी आयु 28 वर्ष मानकर त्रुटि की गई है । उल्लेखनीय है कि दावा आवेदन में मृतक की आयु 28 वर्ष उल्लेखि त की गई है तथा शव के नक्शा पंचायतनामा प्रदर्श पी-4 एवं शव परीक्षण के आवेदन-प्रतिवेदन प्रदर्श पी-5 में भी उसकी आयु 28 वर्ष उल्लेखि त है, जिसका कोई खंडन अभिलेख पर नहीं है । बीमा कंपनी द्वारा इस संबंध में अपने जवाबदावे में ऐसा कोई अभिवचन नहीं किया गया है कि मृतक की आयु 28 वर्ष न होकर 32 वर्ष थी । दावाकर्ता पक्ष के साक्षियों के परीक्षण के दौरान भी बीमा कंपनी द्वारा आधार कार्ड अथवा मृतक के

ड्राइविंग लाइसेंस में उल्लिखि त जन्मतिथि के संबंध में उनका सामना नहीं कराया गया है । ऐसी स्थि ति में, वर्तमान स्तर पर बीमा कंपनी का यह तर्क कि अभिलेख में संलग्न आधार कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस के अनुसार मृतक की आयु 32 वर्ष थी, स्वीकार्य नहीं पाया जाता है । अतः अधिकरण द्वारा मृतक की आयु 28 वर्ष निर्धारित किए जाने में हस्तक्षेप किए जाने की आवश्यकता नहीं पाई जाती है । मृतक की आयु 28 वर्ष को दृष्टिगत रखते हुए अधिकरण द्वारा भविष्य की संभावनाओं के लिए 40% की वृद्धि किया जाना उचित है । इसी प्रकार, दावाकर्तागण की संख्या 04 होने के दृष्टिगत व्यक्तिगत व्यय हेतु ¼ की कटौती किया जाना तथा मृतक की आयु 28 वर्ष को दृष्टिगत रखते हुए गुणक 17 लागू किया जाना उचित पाया जाता है ।

12. मृतक की मासिक आय ₹18,000/- निर्धारित की गई है । अतः उसकी वार्षिक आय ₹2,16,000/- (₹18,000 × 12) होती है । मृतक की आयु 28 वर्ष होने के कारण भावी संभावनाओं के मद में 40% अर्थात् ₹86,400/- जोड़े जाने पर उसकी वार्षिक आय ₹3,02,400/- होती है । चूँकि दावाकर्तागण की संख्या 04 है, अतः व्यक्तिगत एवं जीविकोपार्जन व्यय के मद में 1/4 अर्थात् ₹75,600/- की कटौती किए जाने पर वार्षिक आश्रितता ₹2,26,800/- होती है । मृतक की आयु 28 वर्ष होने के कारण 17 का गुणक लागू किए जाने पर आश्रितता की कुल हानि ₹38,55,600/- होती है । दावाकर्तागण संपदा की हानि के मद में ₹18,000/-, अंतिम संस्कार व्यय के मद में ₹18,000/- तथा साहचर्य की हानि के मद में प्रत्येक दावाकर्ता को ₹48,000/- की दर से कुल ₹1,92,000/- प्राप्त करने के अधिकारी होंगे । इस प्रकार दावाकर्तागण कुल ₹40,83,600/- के प्रतिकर के अधिकारी होते हैं ।

13. उपर्युक्त विवेचना तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्यायदृष्टांत National Insurance Company Limited v. Pranay Sethi, (2017) 16 SCC 680, न्यायदृष्टांत Sarla Verma v. Delhi Transport Corporation, (2009) 6 SCC 121 तथा न्यायदृष्टांत Magma General Insurance Co. Ltd. v. Nanu Ram @ Chuhru Ram & Ors., (2018) 18 SCC 130 के प्रकरणों में प्रतिपादित विधि के आलोक में, यह न्यायालय प्रतिकर राशि का पुनर्निर्धारण निम्नानुसार करती हैः- क्र. मद अधिकरण द्वारा अधिनिर्णीत प्रतिकर इस न्यायालय द्वारा अधिनिर्णीत प्रतिकर 1 वार्षिक आय ₹2,88,000 (₹24,000 × 12) ₹2,16,000 (₹18,000 × 12)

भावी संभावनाएँ (40%) जोड़ने के पश्चात कुल वार्षिक आय ₹4,03,200 (₹2,88,000 + ₹1,15,200) ₹3,02,400 (₹2,16,000 + ₹86,400)

व्यक्तिगत एवं जीविकोपार्जन व्यय (1/4) की कटौती के पश्चात वार्षिक आश्रितता ₹3,02,400 (₹4,03,200 − ₹1,00,800) ₹2,26,800 (₹3,02,400 − ₹75,600)

गुणक (17) लागू करने के पश्चात आश्रितता की कुल हानि ₹51,40,800 (₹3,02,400 × 17) ₹38,55,600 (₹2,26,800 × 17) 5 संपदा की हानि ₹18,000 ₹18,000 6 अंतिम संस्कार व्यय ₹18,000 ₹18,000 7 साहचर्य की हानि ₹1,92,000 (₹48,000 × 4) ₹1,92,000 (₹48,000 × 4) कुल प्रतिकर ₹53,68,800 ₹40,83,600

14. परिणामस्वरूप, बीमा कंपनी द्वारा प्रस्तुत विविध अपील (प्रतिकर) क्रमांक-564/ 2025 आंशिक रूप से स्वीकार की जाती है । दावाकर्तागण द्वारा प्रस्तुत विविध अपील (प्रतिकर) क्रमांक-2469/2024, जहाँ तक प्रतिकर राशि में वृद्धि का प्रश्न है, निरस्त की जाती है । दावाकर्तागण ₹40,83,600/-के कुल प्रतिकर के अधिकारी होंगे । फलतः, “प्रश्नाधीन अधिनिर्णय” उपर्युक्त सीमा तक संशोधित किया जाता है तथा उसकी शेषष शर्तें यथावत् रहेंगी ।

15. निर्णय की प्रति के साथ अधिकरण का अभिलेख शीघ्रतापूर्वक आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचनार्थ व पालनार्थ वापस प्रेषित हो । सही/- (संजय कुमार जायसवाल) न्यायाधीश पोमन

You have used today's free searches. Sign in, for free, to keep searching without a limit.

Compass reads the judgments for you and finds the paragraphs for and against your question. Sign in to use it.

My Vault follows judgments for you and records every later decision that cites them. Sign in to keep one.

Sign in to download the court's PDF. The full text stays free to read here.

Sign in, for free, to download the court copy. Reading the full text here stays open to everyone.

Search and read Indian judgments without limits, save them to My Vault and find the relevant paragraphs with Compass.

Open the sign-in page instead