Chhattisgarh High Court
CRA/2387/2026 of CHANDAN DAS Vs STATE OF CHHATTISGARH on 28 September 2026
A . No.-2387 of 2026) CGHC010363592026 2026:CGHC:42350 अप्रति�वे�द्य छत्ती सगढ़ उच्च न्या�या�लया , ति�ल�सपु�र दा�ण्डि��क अपु ल क्रमां�"क -2387 /2026
Citations and Judicial Treatment
Cited by
0
Decisions in the index citing it
Cites
0
Decisions referred to
In this index
0
Of the decisions it cites
Overruled / Questioned
0
No negative treatment found
Loading the citing and cited decisions…
This judgment in the centre: on the left the decisions it cites, on the right the decisions citing it. Colour is the treatment; choose a decision to open it.
CGHC010363592026
2026:CGHC:42350 अप्रतिवेद्य छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय
, बिलासपुर
दाण्डि क अपील
क्रमांक
/2026
चंदन दास पिता-नकुल दास, उम्र-लगभग 23 वर्ष, निवासी-रायकेरा, टोकोपारा, पुलिस थाना-सीतापुर, जिला-सरगुजा, छत्तीसगढ़ -----अपीलार्थी/अभियुक्त विरूद्घ छत्तीसगढ़ राज्य, द्वारा थाना प्रभारी, पुलिस थाना-सीतापुर, जिला-सरगुजा, छत्तीसगढ़ -----उत्तरवादी/राज्य अपीलार्थी/अभियुक्त द्वारा : श्री निशिकांत सिन्हा, अधिवक्ता । राज्य/उत्तरवादी द्वारा : श्री रोहितास्व सिंह, उप शासकीय अधिवक्ता । न्यायमूर्ति श्री संजय कुमार जायसवाल !! आदेश पीठ पर पारित !! 29/09/2026
धारा 14(क)( ) ii अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 (जिसे आगे संक्षेप में "विशेषष अधिनियम" कहा गया है) के अंतर्गत प्रस्तुत इस अपील में, विचारण न्यायालय-विशेषष न्यायाधीश (विशेषष अधिनियम), सरगुजा,
जिला-अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ द्वारा पुलिस थाना-सीतापुर के अपराध क्रमांक-462/ 2025 अंतर्गत धारा 296, 351(2), 115(2), 191(2), 191(3), 190, 331(7), 152, 61 भारतीय न्याय संहिता, 2023 तथा विशेषष अधिनियम की धारा 3(2)(vक) तथा आयुध अधिनियम, 1959 की धारा-25, 27 के मामले में नियमित जमानत देने का निवेदन किया गया है ।
अपीलार्थी/अभियुक्त चंदन दास का प्रथम नियमित जमानत आवेदन को विचारण न्यायालय द्वारा दिनांक-05/09/2026 को निरस्त कर दिया गया । उक्त आदेश को इस अपील में चुनौती दी गई है ।
अपीलार्थी/अभियुक्त चंदन दास द्वारा प्रस्तुत यह प्रथम नियमित जमानत अपील है ।
अभियोजन का मामला, संक्षेप में, इस प्रकार है कि प्रार्थी निहाल खलखो, जो सीतापुर के उरांवपारा का निवासी है तथा मजदूरी का कार्य करता है, ने प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराई कि घटना दिनांक 01/12/2025 को रात्रि लगभग 08:30 बजे वह अपने पड़ोसी नवीन कुमार पैंकरा को उसके घर छोड़ने जा रहा था । उसी समय पूर्व से चले आ रहे विवाद के कारण अपीलार्थी/अभियुक्त एवं अन्य सह-अभियुक्तगण, जिनमें हसरद खान, निकू खान, महेश दास, गोलू खान तथा अन्य व्यक्ति सम्मि लित थे, लाठी, डण्डा, हॉकी स्टि क एवं तलवार जैसे हथियारों से लैस होकर एक राय होकर मोटरसाइकिल एवं स्कॉर्पियो वाहन से वहाँ पहुँचे तथा जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी एवं उसके साथियों के साथ मारपीट की । उक्त घटना में निहाल खलखो (अ.सा.-1), नवीन पैंकरा (अ.सा.-2), रजनीश (अ.सा.-3), अनीषष कुजूर (अ.सा.-4), सोनू उर्फ मनोज रजक (अ.सा.-5) तथा अमन खेस्स (अ.सा.-6) को चोटें आईं । घटना के दौरान अपीलार्थी /अभियुक्त एवं अन्य सह-
अभियुक्तगण गाली-गलौज करते हुए घर में जबरन प्रवेश कर गए तथा "पाकिस्तान ज़िंदाबाद" एवं "नारा-ए-तकबीर" के नारे लगाते हुए यह बोल रहे थे कि "आदिवासी- उरांव लोगों की हमसे टकराने की औकात नहीं है" उक्त शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए । अपीलार्थी/अभियुक्त एवं अन्य सह-अभियुक्तगण द्वारा हिन्दू-मुस्लि म दंगा भड़काने का प्रयास किया गया । प्रार्थी निहाल खलखो की सूचना पर अपीलार्थी/अभियुक्त एवं अन्य सह-अभियुक्तगण के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा आहत व्यक्तियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया । विवेचना के दौरान आहत व्यक्तियों के अतिरिक्त मौके के साक्षी यासिका मिंज, राजश्री नामदेव, शालु मिंज, दिव्यांका सिंह, मनीषा तिग्गा आदि के कथन दर्ज किए गए । जब्ती की कार्यवाही की गई तथा संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियोगपत्र प्रस्तुत किया गया ।
इस अपील के संबंध में पीड़ित/शिकायतकर्ता को दिनांक 22/09/2026 को विधिवत् सूचना प्रेषित की गई थी । किंतु, आज दिनांक 29/09/2026 को पीड़ित/ शिकायतकर्ता की ओर से कोई उपस्थि त नहीं हुआ ।
अपीलार्थी/अभियुक्त के विद्वान अधिवक्ता ने तर्क प्रस्तुत किया है कि उसके कब्जे से केवल एक लोहे की रॉड की जप्ती दर्शाई गई है । उक्त जब्ती के साक्षी पक्षद्रोही घोषित हो चुके हैं । समस्त आहत साक्षियों का परीक्षण भी संपन्न हो चुका है तथा किसी ने उसके विरूद्घ कथन नहीं किये हैं । अपीलार्थी दिनांक 02/12/2025 से निरंतर न्यायिक अभिरक्षा में हैं । अभियोजन द्वारा प्रस्तुत कुल 31 साक्षियों में से अब तक केवल 06 साक्षियों का ही परीक्षण किया गया है, जिससे विचारण शीघ्र पूर्ण होने की संभावना नहीं है । यह भी तर्क दिया गया कि सभी आहतों को सामान्य प्रकृति की चोटें आई हैं । सह-अभियुक्तगण खालिद रजा व
जावेद अहमद का जमानत आवेदन दिनांक-01/07/2026 एवं सह-अभियुक्तगण हीरा लाल कुजूर, अनिल कुजूर, मोहम्मद फफरहान, अतीक खान, सुहैल खान, आसिफफ खान, मोहसीन खान, मोहम्मद मुर्तजा, वाजिद खान, महफूज आलम, आसिफफ ऱजा उर्फ निक्कू, रेसालत खान, छोटू उर्फ समसुद्दीन खान, साबीर खान उर्फ साबीर हसन, हसरतउल्ला खान एवं फैजुउल्ला खान का जमानत आवेदन दिनांक 31/08/2026 तथा सह-अभियुक्त बिट्टू उर्फ ज्वाला दास महंत का जमानत आवेदन दिनांक-18/09/2026 को स्वीकार किया जा चुका है । सह-अभियुक्तगण से वर्तमान अपीलार्थी/अभियुक्त का मामला पूर्णतः समरूप है । अतः विचारण न्यायालय द्वारा पारित "प्रश्नाधीन आदेश" विधिसम्मत नहीं है । इसलिए उक्त आदेश को अपास्त करते हुए प्रस्तुत अपील स्वीकार की जाए तथा उसे नियमित जमानत का लाभ प्रदान करते हुए रिहा किया जाए ।
उत्तरवादी/राज्य की ओर से उपस्थि त विद्वान अधिवक्ता ने प्रस्तुत अपील का विरोध करते हुए तर्क प्रस्तुत किया है कि अपीलार्थी/अभियुक्त के विरुद्ध नामजद प्रथम सूचना पत्र दर्ज की गई है । अपीलार्थी/अभियुक्त से लोहे का रॉड जब्त किया गया है । अपीलार्थी/ अभियुक्त का एक पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है । अपीलार्थी/अभियुक्त एवं अन्य सह- अभियुक्तगण द्वारा पूर्वनियोजित एवं योजनाबद्ध तरीके से धार्मिक भावनाओं को भड़काते हुए यह अपराध कारित किया गया, जो अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों के विरुद्ध किया गया गंभीर अपराध है । यह भी तर्क दिया गया कि अपीलार्थी/ अभियुक्त एवं अन्य सह- अभियुक्तगण ने घातक प्रकृति के हथियारों से लैस होकर अपराध कारित किया तथा सार्वजनिक रूप से भय एवं आतंक का वातावरण उत्पन्न किया । अभियोजन के 05 प्रत्यक्षदर्शी (चश्मदीद) साक्षियों का परीक्षण अभी शेषष है । ऐसी स्थि ति में अपीलार्थी/ अभियुक्त की भूमिका, अपराध में उसकी संलिप्तता एवं सहभागिता को दृष्टिगत रखते हुए
उसे नियमित जमानत का लाभ प्रदान किया जाना उचित नहीं है । अतः प्रस्तुत जमानत अपील निरस्त किए जाए ।
उभयपक्ष का तर्क श्रवण किया तथा अभिलेख एवं केस डायरी का परिशीलन किया गया ।
उत्तरवादी/राज्य के विद्वान अधिवक्ता ने इस तथ्य का प्रतिवाद नहीं किया है कि आहत निहाल खलखो (अ.सा.-1), नवीन पैंकरा (अ.सा.-2), रजनीश (अ.सा.-3), अनीषष कुजूर (अ.सा.-4), सोनू उर्फ मनोज रजक (अ.सा.-5) तथा अमन खेस्स (अ.सा.-6) ने न्यायालय के समक्ष दिए गए अपने साक्ष्य में अपीलार्थी/अभियुक्त की घटना में संलिप्तता के संबंध में कोई स्पष्ट कथन नहीं किया है । सह-अभियुक्तगण का जमानत आवेदन दिनांक 01/07/2026, दिनांक-31/08/2026 एवं दिनांक-18/09/2026 को स्वीकार किया जा चुका है । वर्तमान अपीलार्थी/अभियुक्त का मामला उसके समरूप है । अपीलार्थी की न्यायिक अभिरक्षा (करीब 09 माह 27 दिन) की अवधि, अभियोजन साक्ष्य की वर्तमान स्थि ति तथा विचारण के पूर्ण होने में समय लगने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए, यह न्यायालय पाती है कि अपीलार्थी/अभियुक्त को नियमित जमानत का लाभ प्रदान किया जाना उचित है ।
अतः अपीलार्थी/अभियुक्त चंदन दास द्वारा प्रस्तुत नियमित जमानत आवेदन संबंधी अपील स्वीकार की जाती हैं । विचारण न्यायालय द्वारा पारित "प्रश्नाधीन आदेश" अपास्त किया जाता है ।
अपीलार्थी/अभियुक्त दाण्डि क प्रकरण के निराकरण तक विचारण न्यायालय में अपनी नियमित उपस्थि ति हेतु ₹25,000/-(पच्चीस हजार रुपये) का बंधपत्र एवं उतनी ही राशि का सक्षम जमानत प्रस्तुत करें तो उसे जमानत पर रिहा किया जाए ।
रजिस्ट्री को निर्देशित किया जाता है कि इस आदेश की प्रतिलिपि यथाशीघ्र विचारण न्यायालय को सूचनार्थ व अनुपालनार्थ प्रेषित की जाए । सही/- (संजय कुमार जायसवाल) न्यायाधीश पोमन